Opening Time

Mon-Fri | 9:00AM-11:00PM

Archive for May, 2024

Gallbladder Stones: पित्ताशय की पथरी क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Posted by freefrompiles

Gallbladder Stones Hindi: पित्ताशय की पथरी को गॉलस्टोन (Gallstone) भी कहते हैं। गॉलस्टोन पित्ताशय की थैली में एक पत्थर के रूप में जमा हुआ पदार्थ होता है। पित्ताशय की थैली यानी गॉलब्लैडर लिवर के नीचे नाशपाती के आकार का एक छोटा अंग होता है। गॉलब्लैडर लिवर द्वारा बनाए गए तरल पदार्थ को स्टोर और रिलीज करता है। इस तरल पदार्थ को पित्त (Bile) कहा जाता है। गॉलब्लैडर इस तरल पदार्थ को छोटी आंत में पहुंचाता है। पित्त में कुछ केमिकल्स भी होते हैं, जो जमकर एक बड़ा स्टोन या कई छोटे स्टोन का रूप ले सकते हैं। इसे ही गॉलस्टोन कहते हैं। पित्ताशय की पथरी गेहूं के दाने से लेकर गोल्फ बॉल की साइज की हो सकती है।

जिन लोगों में पित्ताशय की पथरी के लक्षण नजर आते हैं उन्हें आमतौर पर गॉलब्लैडर रिमूवल सर्जरी करानी होती है। जिन लोगों में गॉलस्टोन के किसी तरह लक्षण नजर नहीं आते हैं उन्हें ज्यादातर मामलों ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती है।

गॉललस्टोन दो तरह के होते हैं:

पित्ताशय की पथरी के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Gallbladder Stones Hindi)

ऐसा भी हो सकता है गॉल्सटोन के किसी तरह के लक्षण नजर न आएं। यदि गॉल्सटोन डक्ट में रहती है और रुकावट का कारण बनता है तो इसके निम्नलिखित लक्षण नजर आ सकते हैं:

पित्ताशय की पथरी के क्या कारण हैं? (Cause of Gallbladder Stones Hindi)

इन लोगों को गॉलस्टोन (Gallstone) होने का खतरा अधिक होता है:

Also Read:

पित्ताशय की पथरी (Gallbladder Stones Hindi) का उपचार कैसे किया जाता है?

बहुत सारे लोग जिनमें गॉलस्टोन के लक्षण नजर नहीं आते उन्हें ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होत है। यदि गॉलब्लेडर में सूजन या पित्त नलिकाओं में रुकावट होती है तो इसका इलाज करना जरूरी होता है। पित्ताशय की पथरी के इलाज के लिए डॉक्टर निम्न तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:

सर्जरी कर गॉलब्लेडर को रिमूव करना कोलेसिस्टेक्टोमी (cholecystectomy): आपका डॉक्टर आपकी सर्जरी कर गॉलब्लेडर रिमूव कर सकता है। यदि पित्त की थैली को हटा दिया जाए तो पित्त (bile) लिवर से सीधा छोटी आंत में जाता है। जिंदा रहने के लिए गॉलब्लेडर का होना जरूरी नहीं होता है। इससे आपके खाने के पाचन पर कोई असर नहीं होता है लेकिन कई बार डायरिया की शिकायत हो सकती है।

गॉलस्टोन को गलाने के लिए डॉक्टर आपको दवाइयां भी दे सकते हैं जो पथरी को कमजोर कर उसे गलाने में मदद कर सकती हैं। लेकिन इस ट्रीटमेंट में कई महीने और साल लग सकते हैं। साथ ही इससे पथरी के दोबारा होने का भी खतरा होता है।

हमें उम्मीद है कि पित्ताशय की पथरी के बारे में अब आप समझ गए होंगे। इससे बचने के लिए आपको यहां बताई गई बातों को फॉलो करना चाहिए। पित्ताशय की पथरी से छुटकारा पाया जा सकता है, लेकिन आपको अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

अगर आपको या आपके किसी परिचित व्यक्ति को Gallbladder Stone (Gallbladder Symptoms) के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो वह इसके लिए +91 96726 27777 पर कॉल करके सलाह ले सकता है। डॉ. माधव मयंक शर्मा भरतपुर में सर्वश्रेष्ठ Gallbladder stone Specialist In Bharatpur सर्जन में से एक हैं, जो सस्ती कीमत पर सबसे अच्छी Treatment प्रदान करते हैं।